मनासा। गणेश महोत्सव सात सितंबर से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर शनिवार को कलाकारों द्वारा भगवान गणेश की बनाई हुई मूर्तियों की बाजार में जमकर बिक्री हुई। मनासा में नीमच रोड पर सालो से मूर्तिया बना रहे राजस्थानी कलाकार रात दिन मूर्तियों का निर्माण कर रहे थे। जिनमे ज्यादातर मूर्तियां पर्यावरण की दृष्टि से इको फ्रेंडली हैं।
मनासा शहर में राजस्थान से आए मूर्तिकार शोकराम और मदन ने बताया की हम लोग परिवार सहित पिछले 3 महीने से भगवान गणेश की मूर्ति तैयार करने में जुटे हुए थे। मूर्तिकार ने बताया कि इस वर्ष उनके पास 5 इंच से लेकर 12 फीट तक की मूर्तियां तैयार की। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों को भी हमारे द्वारा मूर्तिया तैयार करके दी। मूर्ति बनने के साथ भगवान गणेश के नैन-नक्श पर भी खास ध्यान दिया जाता है। मूर्तिकार सालो से अपने परिवार के साथ मनासा सहित ग्रामीण अंचल में मूर्तिया बनाकर भेज रहे है। शनिवार देर शाम मनासा के अल्हेड चौराहा सहित गांधी चौक, सदर बाजार, मंदसौर नाका पर गणपति की मूर्ति खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। जगह-जगह लोगों ने ढोल धमाका के साथ गणपति बप्पा को विराजित किया। मनासा में गणेश चतुर्थी आयोजन को लेकर जगह-जगह पुलिस व्यवस्था आयोजन पंडाल को लेकर निगरानी रखी जा रही है ।