शाजापुर। इंडिया टीवी के जिला संवाददाता एवं सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ पत्रकार विनोद जोशी का जन्मदिन रविवार को हर्षाेल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें अनादि टीवी के संवाददाता रविंद्र वर्मा कुर्मी, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, इरफान मंसूरी, सैयद आफताब अली, दिलीप सौराष्ट्रीय एवं पीयूष भावसार विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विनोद जोशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा उपस्थितजनों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान और उनके मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।