जावरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योग साधना का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की जावरा तहसील प्रभारी चित्रा विजय अरोड़ा, जनपद सदस्य प्रिया कुंवर सिसोदिया, शासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की अपील की।