BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 10:52 am
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में वैचारिक सजगता पर जोर, भादवा माता में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का दिया संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग भादवा माता स्थित श्री मारू औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक विषयों, सामाजिक दायित्वों तथा वर्तमान समय की चुनौतियों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में शनिवार को आगमन, उद्घाटन, संघस्थान, अभ्यास सत्र एवं रात्रि सत्संग का आयोजन हुआ, जबकि रविवार को जागरण, एकात्मता मंत्र, बौद्धिक सत्र, चर्चा, संवाद एवं समापन सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान प्रांत पदाधिकारी संजय होलकर, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला एवं जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने वर्ग की व्यवस्थाओं का संचालन किया, जबकि मुख्य शिक्षक की भूमिका जिला सहसंयोजक बृजेश वाल्मीकि ने निभाई।

सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता रू झाला
विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने कहा कि वर्तमान समय वैचारिक एवं बौद्धिक संघर्ष का दौर है, जहां सूचना और विचारों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। नई तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। ऐसे में किसी भी संगठन के लिए उसका प्रचार-प्रसार तंत्र अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर नैरेटिव की लड़ाई चल रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल सूचना प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना तथा भ्रामक सूचनाओं का तथ्यात्मक जवाब देना भी आवश्यक है। उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया। झाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला।

संस्कृति संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान-
प्रांत पदाधिकारी संजय होलकर ने कहा कि संगठन सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। भारत की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी प्रत्येक जागरूक नागरिक की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सनातन संस्कृति के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। अभ्यास वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, विभाग पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़, जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, मातृशक्ति विभाग संयोजिका रेखा वर्मा, जिला सहमंत्री विनोद माली, सामाजिक समरसता प्रमुख दिनेश शर्मा, बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह, विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, कपिल आचार्य, मंजू जोशी, माया दावे, असीम व्यास, बंटी अग्रवाल, मंगल सिंह, सावन चौहान, पवन जैसवार, नितिन बागड़ी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE