मनासा। मनासा-मंदसौर मार्ग पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में कार पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ग्राम नलखेड़ा निवासी कमलेश पिता हरिशंकर मोड़ (40) अपनी मारुति सुजुकी ऑल्टो कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2594 से मनासा से नलखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बरड़िया के समीप ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद पीड़ित ने मनासा थाने में लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।