जीरन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम राइज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके बाद उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
जीरन नगर में आरोग्य भारती के तत्वावधान में पिछले कई वर्षों से नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योगाचार्य पंडित कमलाशंकर भट्ट का प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, मधुसूदन राजोरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेशराव तावरे, मंडल महामंत्री किशन अहिरवार, नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती, पार्षद दिलीप सुथार, राजेश लक्षकार, एल्डरमैन तुलसीराम अहिरवार, ऋतुराज सिंह, गोविंद पाटीदार, सिद्धार्थ जैन, उषा सोनी, लोकेश पाटोदी सहित गणमान्य नागरिक, नगर परिषद कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।