चित्तौड़गढ़। श्री दिगंबर जैन धर्म के 10 दिवसीय 10 लक्षण महापर्व पर्युषण पर्व आज से प्रारंभ हो गए हैं। चित्तौड़गढ़ में परंपरा अनुसार विशेष उत्साह से प्रारंभ हुए पर्युषणः पर्व के अवसर पर दिगंबर जैन भगवान श्री मल्लीनाथ मंदिर किला कीर्ति स्तंभ, ढूंचा बाजार भगवान पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर, कुम्भा नगर स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शास्त्री नगर भगवान सुपार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर, एवं मधुबन में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशेष कलश अभिषेक पूजन आदि कार्यक्रम प्रारंभ हुए। जो आगामी अनंत चतुर्दशी दिनांक 17 सितंबर 2024 तक संपूर्ण होंगे।