मनासा। मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बीआर फाउण्डेशन ने आज नीमच जिले के मनासा में होटल संजीवनी में अपना 5वां स्थापना दिवस मनाया। संस्था की स्थापना 8 सितंबर 2019 को हुई थी। संस्था निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज संस्था के 5 वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम महापुरुषों की तस्वीर पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्याअर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिनमें संस्था में शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारी का सम्मान किया गया। तत्पश्चात गरीब असहाय जरूरतमंद बच्चों को झुग्गी बस्ती मनासा में पढ़ने लिखने के लिए 21 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण की एवं पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। वहीं संस्था के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारीयाें का स्नेह भोज हुआ।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एडवोकेट भेरू प्रसाद परमार, संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश सचिव दीपक राठौड़, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जाड़ोलिया, नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, मंदसौर जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोटा, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष जीवन सोलंकी, तह अध्यक्ष विशाल तोसावत, नितिन धावरी, जिला उपाध्यक्ष फरजाना मंसूरी, महासचिव आयुशी अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में मनासा टीम इकाई एवं रामपुरा टीम इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान द्वारा दी गई।