मंदसौर। पुलिस ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के संवेदनशील मार्गाे एवं चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला।
आज दिनांक 13.09.24 को आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा थाना मल्हारगढ़ के संवेदनशील एवं मुख्य मार्गाे एवं चौराहों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पैदल फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सिंह सोलंकी समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।