BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 8:21 pm
BIG NEWS : आगामी सभी पर्वों एवं त्योहारों का आयोजन निर्भिघ्न हो इसके लिए कलेक्टर एवं एसपी ने माइक्रो लेवल पर की प्लानिंग, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी दिनों में आने वाले सभी पर्वों एवं त्योहार जिले में निर्भिघ्न तरीके से पूर्ण हो, इसके लिए कलेक्टर अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने माइक्रो लेवल पर तैयारी की है। इस बार जिले में कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ का दर्जा दिया गया है, जो आगामी पर्वों में पुलिस के साथ आवश्यक ड्यूटी करेंगे।

जिला स्तर के समस्त अधिकारियों को विभिन्न पर्वों में कानूनी व्यवस्था की ड्यूटी में लगाया गया है। कलेक्टर मंदसौर द्वारा समस्त सीएमओ को नगरीय क्षेत्र की व्यवस्थाओं और जनपद पंचायतों के सीईओ को ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदाई बनाया है एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। 

नगर पालिकाओं द्वारा गणेश प्रतिमा के संग्रहण स्थलों को चिन्हित किया गया है। जहां नगर पालिका की टीम द्वारा मूर्तियों को ससम्मान विसर्जन किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी ऐसे समस्त ग्रामों में पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मूर्ति संग्रहण का कार्य करें और उन्हें  सुरक्षात्मक तरीके से ससम्मान विसर्जित करें। समस्त एसडीओ द्वारा समस्त एसडीओपी शांति समितियों की मीटिंग की गई एवं फ्लैग मार्च भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE