BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 8:27 pm
NEWS : तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी व नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेंती में जाट छात्रावास स्थल पर तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने तेजाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया।
इससे पूर्व इंदिरा गांधी स्टेडियम से तेजाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई सम्मेलन स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के बजट में यह वर्ष किसानों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती करें। इस पर भारत सरकार 20 हज़ार रुपए प्रति एकड़ अनुदान देगी। उन्होंने कहा की शुरुआत में इससे उपज थोड़ी कम होगी लेकिन बाद में उर्वरकों जितनी ही पैदावार आने लगेगी। उन्होंने किसानों से रसायनों का उपयोग कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कर स्वयं भी बचे और प्राणी मात्र को भी बचाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की आय के लिए कई प्रयास किए हैं। आगे भी किसानों के हित में लगातार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजा दशमी के शुभ अवसर पर में तेजाजी को नमन करता हूं। देश के विकास में अन्नदाता किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान कृषि में रसायनों का उपयोग कम कर प्राकृतिक खेती करें। इससे उन्हें लाभ होगा और पर्यावरण भी बचेगा।
इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, कपासन प्रधान भैरूलाल जाट, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE