उज्जैन। तराना में तेजा दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया तेजा दशमी के मौके पर प्रदेश भर के सभी तेजाजी मंदिरों में तेजा दशमी के मेले आयोजित हुए. इस अवसर पर तराना नगर सहित ग्रामीण अंचलो मे वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा तराना के अति प्राचीन तेजाजी चौक स्थित सत्यवीर तेजाजी मंदिर मे अलसुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा. सभी वीर तेजाजी के मंदिरों में तेजाजी महाराज के मंदिर और उनकी प्रतिमाओं को फूलों के विशेष श्रंगार से सजाया गया. साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियां का कारवा मंदिर प्रांगण पहुंचा प्राचीन तेजाजी मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया. हजारों की संख्या में भक्तो ने यहा पहुचकर तेजाजी महाराज के प्रसाद चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की तेजाजी मंदिर मे रात्रि 8 बजे महाआरती की गई जिसमें दूर-दराज से भक्तगण पहुंचे एवं महाआरती का पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर समिति ने किया पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन का सम्मान
तराना नगर मे सत्यवीर तेजाजी मंदिर की समिति द्वारा नगर के पत्रकार गणों एवं पुलिस अधिकारीओ का हार एवं दुपट्टा भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। वही सभी पत्रकारगणों द्वारा मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया।