शाजापुर। जिले में चोरों के हौसले बुलंद है जिले के डांसी रोड पर स्थित एक गल्ले की दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना शुक्रवार को हुई जब दुकान मालिक नमाज पढ़ने के लिए दुकान से बाहर गए थे।
दुकान मालिक गफ्फार खान ने बताया कि उन्होंने दुकान का शटर गिराकर नमाज पढ़ने के लिए बाहर गए थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर खोलकर गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकाले जिसमें संदिग्ध बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।