BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 10:28 am
BIG NEWS : इस सुंदर चेहरे के पीछे क्या है राज, इस शातिर महिला के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग, जानिए ऐसा क्या किया है इसने तो खाकी के उड़े होश, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले ठगों को किराए पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। शातिर महिला के घर से पुलिस ने बैंक की दर्जनों पासबुक और ATM कार्ड बरामद की है। शातिर महिला गरीब, मजदूर वर्ग को तलाश कर ऑनलाइन गेम एप का पैसा खाते में आने का झांसा देकर यह अकाउंट ओपन कराती थी। इसके बाद उनकी पासबुक और ATM कार्ड अपने पास रख लेती थी। जहां अकाउंट का उसे दो हजार रुपए मासिक किराया मिलता था। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है।

 
बैंक पासबुक और ATM कार्ड मिले
दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों के खातों का उपयोग का ठगी की कमाई रकम को खुर्दबुर्द करने के लिए किया जा रहा है। कुछ लोगों ने हाल ही में यह भी बताया कि उनके खाते बैंक ब्लॉक किए है। पता लगा है कि उसमें काफी ट्रांजेक्शन हुए हैं। मामले की गंभीरता से जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि जो खाता धारक पुलिस तक पहुंचे हैं उन सभी के अकाउंट रमटापुरा की रहने वाली शिवानी शुक्ला ने खुलवाए है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से लगभग 15 अलग-अलग बैंक की पासबुक और ATM कार्ड मिले हैं। जो अलग-अलग लोगों के नाम के थे।

 

एक ठग दतिया का रहने वाला
पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला डबरा की रहने वाली है और कुछ माह पूर्व ग्वालियर आई है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और उसने खाते खुलवाकर देने पर प्रत्येक खाते पर दो हजार रुपए देने का झांसा दिया था। जिसके बाद से महिला ने गरीब लोगों को गेम का पैसा आने की कहकर उनके दस्तावेज लिए और उनसे खाते खुलवाकर, सिम निकलवाई और ऑनलाइन ठगी की वारदात करने वाले ठगों को देती थी। पकड़ी गई महिला ठग से पूछताछ कर क्राइम ब्रांच इस गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ में लग गई है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि एक ठग दतिया का रहने वाला है। फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE