BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 12:12 pm
REPORT : मप्र कांग्रेस कमेटी 20 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर निकालेगी अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर किसान यात्रा, गांधी भवन में हुई बैठक में बनाई रणनीति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी 20 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यात्रा निकालेगी। 20 सितंबर को निकाली जाने वाली किसान यात्रा को लेकर शुक्रवार को नीमच जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसान यात्रा जिला प्रभारी, पूर्व सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। साथ ही 20 सितंबर के विरोध प्रदर्शन की तैयारी और जिम्मेदारियों को लेकर जानकारी दी। कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं को अवगत कराना है।

यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। सभी पदाधिकारी-जनप्रतिनिधियों और किसानों से अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की। गहलोत ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो रही हैं, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं सोयाबीन उपज का दाम कई वर्षों से स्थिर बना हुआ है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य कम से कम 6000 प्रति क्विंटल होना चाहिए।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर, मोनू लोक्स, ब्रजेश मित्तल, मधु बंसल, विमल शर्मा, ब्रजेश सक्सेना, आशा सांभर, गजेंद्र यादव, राजेन्द्र वर्मा सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE