देवास। तेजा दशमी पर शहर के सैयाजी द्वार स्थित मंदिर में साजसज्जा कर भगवान का श्रृंगार किया। दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर पर श्रद्धालुओं ने रामदेवजी को ध्वजा व नारियल चढ़ाकर चूरमे का भोग लगाया। साथ ही चन्द्रवंशी बागरी समाज ने संस्था श्री परसराम युवा ग्रुप के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तेजा दशमी के उपलक्ष्य में निशान यात्रा चल समारोह निकाला। जो राधागंज से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकाला। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन ओर मातृशक्ति शामिल हुई। चल समारोह में लोग हाथों में छतरी निशान लेकर चले। चल समारोह शहर के मुख्य मार्ग से निकलता हुआ सयाजी द्वार पर संपन्न हुआ। जहां पूजन किया गया। शहर में जगह-जगह पर पुष्पवर्षा के साथ निशान यात्रा व पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वहीं चल समारोह में भगवान शिव और राधाकृष्ण की चलती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। राधाकृष्ण के नृत्य ने लोगों का मनमोह लिया।पार्षद बाबु यादव ने बताया की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तेजाजी महाराज का चल समारोह समाजजन द्वारा निकाला गया है जिसमें बड़ी संख्या महिला पुरुष शामिल हुए हैं।