शाजापुर। जिला अस्पताल में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर द्वारा रिश्वत मांगने के कारण एक बच्चे की जान चली गई। प्रसूता के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर मेहता महिला चिकित्सक ने रिश्वत की मांग की और जब उन्होंने रिश्वत नहीं दी, तो डॉक्टर ने बच्चे को व्यवस्थित इलाज नहीं दिया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस एवं राजस्व अधिकारी को सूचित किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत आला अधिकारियों को कि है।
यह मामला जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर की लंबे समय से चली आ रही मनमानी को दर्शाता है। डॉक्टर का अभद्र व्यवहार और रिश्वत मांगने के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में डॉक्टर को अन्य जगह स्थानांतरण करना चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
करोड़ों रुपए से बिल्डिंग निर्माण
जिला मुख्यालय पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल करोड रुपए से निर्मित है जिस पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए सरकार व्यय करती है लेकिन चांद रिश्वतखोर डॉक्टरों की लापरवाही से आम आदमी को इसका खामियां अपनों को जान गवा कर चुकानी पड़ती है।