झाबुआ। स्वच्छता ही सेवा अभियान के लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री आवास एवं नगरीय विकास मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर से संवाद के लिए 4,800 से अधिक नगरीय निकायों में से झाबुआ की सुपर 8 का चयन हुआ। हालांकि समय के आभाव के कारण मंत्री जी से वन टू वन बातचीत नहीं हो पाई, किंतु सुपर 8 की टीम वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का हिस्सा बनी, जोकि ज़िले के लिए गौरव की बात हैं।
जैसा कि विदित है कि मन की बात कार्यक्रम के 113 वें एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झाबुआ जिले के वेस्ट से वेल्थ अभियान के तहत बने गार्डन का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा था कि मध्य-प्रदेश के झाबुआ में, कुछ ऐसा शानदार हो रहा है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। वहाँ पर हमारे सफाई कर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया है। इन भाई-बहनों ने हमें “वेस्ट से वेल्थ” का संदेश सच्चाई में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत कलाकृतिया तैयार किया है।
कलेक्टर नेहा मीना ने सम्पूर्ण टीम को स्वच्छता ही सेवा अभियान में अपनी रचनात्मकता के साथ कार्य करने और भविष्य में अनेक उपलब्धियों को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। कौन है झाबुआ की स्वच्छता की टीम सुपर-8 गार्डन की समस्त कलाकृति एवं सम्पूर्ण कार्य बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग के नगर पालिका झाबुआ में कार्यरत सफाई मित्रो द्वारा ही अपनी मेहनत से तैयार की गई,जिसे कलेक्टर नेहा मीना द्वारा झाबुआ की स्वच्छता की टीम सुपर 8 नाम दिया गया हैं। जिसमे मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में कमलेश जायसवाल एवं टोनी मलिया प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा अपने निर्देशन में व्यक्तिगत रूचि के साथ किया, डिज़ाइन का कार्य सचिन कालिया सफाई जमादर एवं नितेष रमेंष द्वारा ,वेस्ट मेटेरियल एकत्रित कमलेश मन्नु सफाई जमादार, महेश बाबुलाल सफाई जमादार एवं अर्जुन सोहन जनसंरक्षक द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं अन्य स्थलो से वेस्ट समाग्री एकत्रित करण का कार्य किया गया और अन्तिम रूप देने एवं रंगाई कार्य एवं पेन्टींग कार्य विजय बाबुलाल एवं विजय घुलिया द्वारा पेन्टींग कार्य किया गया।