सिंगोली। आज दिनांक 14/9/2024 को वनमंडला अधिकारी एसके अटोदे एवं उप वनमंडला अधिकार दशरथ अखंड के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकार पीएल गहलोत के मार्गदर्शन में माधु विलास में श्री वीर तेजाजी के मंदिर के पास नदी में से करीब 8फीट लंबे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित गांधी सागर चंबल नदी में छोड़ा, जिसके लिए बीते कल पिंजरा लगाया था। रात्रि में मगरमच्छ पिंजरे में आ गया। इसमें टीआई साहब थाना सिंगोली एवं वन विभाग की टीम में परिक्षेत्र सहायक सिंगोली बापूलाल दायमा वनरक्षक भूपेंद्र बैरागी वनरक्षक सदा शिव धाकड़ वाहन चालक बालकिशन शुभम सुथार सिंगोली एवं अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। मगरमच्छ के पिंजरे में कैद होने से श्री तेजाजी महाराज के मेले में आने वाले सर्धालुओं एवं मधु विलास निवासियों ने राहत की सांस ली।