भगवानपुरा। भगवानपुरा के काबरी गांव के पुलिया के पास मोड में एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हुआ है। जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
भगवानपुरा से करीब 14 किलोमीटर दूर बाइक सवार एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया। तहसील सेंधवा निवासी जुलवानिया दयाराम डूंगरिया 40 वर्ष अपनी बाइक क्रमांक 7231 से बिलवा से वापस जा रहा था। इसी दौरान बाइक से गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी। 108 का पायलट राकेश सुल्या तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और घायल दयाराम को अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट कर सीएससी भगवानपुरा अस्पताल पहुचंाया। जहां घायल दयाराम का उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।