मंदसौर। एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से आमजन को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत सीएम राईज शासकीय लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल में शनिवार (14 सितंबर) को व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय की काउंसलर दीप्ति साहू ने विद्यार्थियों को एच.आई.वी. एड्स के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि एड्स का संक्रमण 4 कारण से फैलता है। इन से दूर रह कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। जिला चिकित्सालय में एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र में कोई भी व्यक्ति खुद से आकर निरूशुल्क जांच करा सकता है। जांच के पहले परामर्श दिया जाता है। जांच के लिए सहमति देनी होती है।
एच.आई.वी. के विषय में किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके साथ ही पोषण, टी.बी.की बीमारी और वैयक्तिक स्वच्छता के विषय में भी जानकारी दी। एच.आई.वी. से सम्बंधित पम्पलेट बांटे गए। यह कार्यक्रम डॉ. निशांत शर्मा नोडल अधिकारी और डॉ.कमलेश कुमावत प्रभारी आई.सी.टी.सी. जिला चिकित्सालय के मार्गदर्शन में हुआ।