मनासा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी आर. सागर कछावा का आमरण अनशन पांचवे दिन भी जारी रहा। पांचवे दिन क्षेत्र के किसानों का समर्थन मिला। वहीं छठवें दिन मंदसौर जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष सोजतियां के प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष और भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष भी मनासा पहुंचकर अपना समर्थन देंगे। वहीं आज से पांच गांवों से पांच लोग अनशन को समर्थन देने के लिए एक दिन के लिए क्रमिक भूख हडताल पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी के साथ बैठेगे।
क्षेत्र में निजी कंपनीयों द्वारा आदीवासीयों और किसानो की जमीने हडपने के मुद्दे के साथ ही 16 सुत्रीय मांगो को लेकर 10 सितंबर से आर. सागर कछावा प्रशासन और सरकार के खिलाफ आमरन अनशन कर रहे है। यह आमरन अनशन सर्व समाज के बेनर तले किया जा रहा है। जिसको सर्व समाज के साथ ही कांग्रेस का समर्थन भी मिल रहा है। अनशन के छटवें दिन पूर्व मंत्री सुभाष सोजतियां के प्रतिनिधी के रूप में भानपुरा जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार, भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष विनोद ( शिव ) कुमार भानपिया, और मंदसौर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर पाटीदार अपना समर्थन देगे। वही संभावना जताई जा रही है कि पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह भी आमरन अनशन में आ सकते है।
ये करेगे एक दिन की क्रमिक भूख हडताल -
जिला पंचायत सदस्य कछावा के आमरन अनशन में अब लोगो की भावना जुडती जा रही है। कछावा को आज रविवार को 5 गांवो के लोग एक दिन की क्रमिक भूख हडताल कर सरकार के खिलाफ छेडी गई लडाई को मजबुती दिलाने का काम करेगे। क्रमिक भूूख हडताल पर गांव अल्हेड के विरेन्द्र श्रीवास्तव हिम्मतसिंह चंद्रावत छोटु बना पिपल्याहाडी, दिनेश कछावा साकरियाखेडी, सद्दालाल गरासिया दाता, राजेन्द्र दायमा जुना पानी क्रमिक बैंठेगे। आमरन अनशन कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी आर. सागर कछावा ने कहा कि हर दिन मुझे प्रशासन और गुंगी बहरी हो चुकी सरकार के खिलाफ लडने की हिम्मत मिल रहे समर्थन से मिल रही है। मेरी इस सच्चाई की लडाई में लोगो की भावना जुडने लगी है। जिसका परिणाम यह है कि रविवार को 5 गांवो के लोग मेरे साथ क्रमिक भुख हडताल पर बैठेगे। वही मंदसौर जिले के जनप्रतिनिधीयो द्वारा भी आज अनशन को समर्थन दिया जाएंगा।