मनासा। हिन्दी दिवस के अवसर पर शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में अत्यंत उत्साह के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। यह आयोजन हिंदी विभाग एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन की ओर से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एमएल धाकड़ द्वारा हिन्दी के महत्व के बारे में बताया गया। हिन्दी दिवस पर प्रोफेसर मुकेश मालवीय, अरूण चौरसिया एवं प्रदीप अहिरवार द्वारा हिन्दी के इतिहास हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्मिता रावत एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर दर्शन के नोडल अधिकारी प्रोफेसर पंकज चौहान एवं सुदेश कलम ने आभार प्रकट किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियो द्वारा पत्र लेखन एवं हिंदी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र गोविंद बंजारा के द्वारा महाविद्यालय को कबीर दास जी का स्वयं द्वारा बनाया गया चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।