खनियांधाना। डोल ग्यारस पर्व पर हवन-पूजन का कार्यक्रम किया गया श्री गणेश की आराधना की गई वहीं नगर में घरों व गणेश पंडालों में हवन किया गया वही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही मंत्रोच्चारण के साथ हवन की शुरूआत की इसके बाद पूजा-अर्चना की गई मंत्रोचारण के साथ श्रद्धालु पूर्ण आहुति देते रहे हवन कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरण हुआ प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान गणेश की मूर्तियों का धोबिया तालाब में विसर्जन किया सुबह से लेकर शाम तक डीजे धुमाल की धुन नगर में गूंजती रही श्रद्धालु मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाते हुए दिखे। विजर्सन के लिए प्रशासन ने धोबिया तालाब का स्थल निर्धारण किया था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागीय कर्मचारी डटे रहे नगर परिषद् अमला व पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने सुरक्षा में सहयोग किया यहां नाव के सहारे मूर्तियों को विसर्जित किया गया।