खनियांधाना। रियासत के समय से डोल ग्यारस पर मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह प्रतियोगिता नगर परिषद द्वारा नगर के टेकरी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में आनंद लेने जनता एकत्रित होती है और मटकी तोड़ने के लिए टीमे भी बहुत दूर-दूर से यहां आती हैं।
मटकी तोड प्रतियोगिता के बाद में यहां टेकरी मंदिर पर आसपास के सभी मंदिरों के श्री विमानजी एकत्रित होते हैं उसके बाद नगर में चल समारोह निकाला जाता है। जो भी टीम मटकी तोड़ती है वह अपने सर पर मटकी रखकर जुलूस में साथ चलते हैं। विजेता टीम ग्राम भरका चमरौआ को 32500 नगद राशि दी गई एवं 2200 सभी टीम के सदस्यों के लिए दूध पीने हेतु दिए गए। इस वर्ष मटकी लगभग 25 फुट की ऊंचाई पर टेकरी मंदिर के प्रांगण में बांधी गई थी भरका चमरौआ की टीम विमान का जुलूस टेकरी मंदिर से नगर पालिका चौराहा, चांदनी चौक, गांधी चौक, हिंद गली होते हुये मुसाहिब मोहल्ला से नरसिंह तालाब पहुंचते है इसके बाद वहां जल विहार किया जाता है।