मनासा। ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट मनासा में हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानोदय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पंकज तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई, बीएड एवं बीएबीएड के नव प्रवेशित एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं विजय नागदा, पवन गिरी, बनिता कुंवर, प्रिया शर्मा, कपिल नागदा, सुमित नागदा आदि ने हिंदी के महत्व एवं हिंदी भाषा देश की शान के संबंध में अपनी-अपनी कविता एवं पंक्तियां प्रस्तुत की।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए काव्य पाठ के माध्यम से हिंदी का महत्व समझाया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।