BREAKING NEWS
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 1:17 pm
BIG REPORT : 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कछावा पिछले 6 दिन से आमरण अनशन पर, शासन-प्रशासन के नुमाइंदे कुंभकरणीय नींद में, नहीं ली किसी ने अब तक सुध, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। जिला पंचायत सदस्य आर सागर कछावा 16 सुत्रीय मांगो को लेकर कोर्ट के सामने पिछले  6दिनों से आमनरण अनशन पर बैठेहै। वे एसडीएम पवन बारिया को  मांगो का ज्ञापन देने के बाद आमरन अनशन शुरू की थी।  कछावा ने 13 अगस्त को 16 सुत्रीय मांगो के समाधान को लेकर अल्टीमेटम दिया था कि समस्यां का हल नही किया तो वे आमरण अनशन करेगे। अल्टीमेटम के मुतबिक समय पुरा होने के बाद एक भी समस्यां का हल प्रशसन द्वारा नही किया गया। इसलिए यह निर्णय लेने पर मजबुर होना पडा।
जिला पंचायत सदस्य कछावा द्वारा आमरन अनशन जिन 16 सुत्रीय मांगो को लेकर किया जा रहा है। उनमें प्रमुख रूप में स्मार्ट मीटर द्वारा उपभोक्ताओ को दिए जा रहे भारी भरकम बिजली बिल, किसानो को सोयाबीन का 6 हजार समर्थन मुल्य मिलेे। सोयाबीन में अफलन की स्थिति में सर्वे कर मुआवजा दिया जाएं। इसके साथ सरकारी जमीन पर काबिज होकर कृषि कार्य करने वाले किसानो को बेदखल नही किया जाएं। वन विभाग से लगत भूमि पर बरसो से खेती कर रहे किसानो को वन विभाग नए पुराने नक्शे के नाम पर परेशान नही करे। चिता प्रोजेक्ट का क्षेत्रफल कम किया जाएं। चिता प्रोजेक्ट आने के बाद एरिये को कवर्ड करने से गौवंश की हा रही अकाल मौत की निष्पक्ष जांच की जाएं। विधानसभा  क्षेत्र के गांव खिमला ब्लाक में ग्रीन को कंपनी द्वारा आदीवासी किसानो की शासकीय भूमि बल पूर्वक हडप ली गई जबकि अन्य वर्ग के किसानो को 2 लाख रूपए प्रति एकड मुआवजा दिया गया। आदीवासी किसानो के साथ भी समान न्याय हो। 20 सुत्रीय कार्यक्रम के तहतः जिन किसानो के पटटे निरस्त किए गए उन्हे बहाल किए जाएं। और जो निरस्त नही हुए है उन्हे भूमि स्वामी घोषित किया जाएं। खिमला ब्लाक में ही कलेक्टर द्वारा आदीवासी किसानो एवं राजस्व भूमि पटटेदार किसानो की कृषि भूमियो के विक्रय आदेश नियम विरूद्व किए गए है उन्हे निरस्त किए जाएं। नामानंतरण एंव बंटाकन के मामले में सीएम के आदेश के बाद भी पटवारी किसानो से खुली लुट कर रहे जिसे बंद किया जाएं। निजी कंपनीयों द्वारा किसानो से जमीन खरीदी है उनके परिवार के पास परिवार पालन के लिए ओर कोई साधन नही रहा है। इसलिए ऐसे परिवारो के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाएं। खिमला ब्लाक में वन ग्राम  आबादी क्षेत्र घोषित कर पटटे आवंटित किए थे। वह सर्वे नंबर भी ग्रीन को कंपनी को दे दिया है। जिसे पुनः ग्रामीणो को दिया जाएं। वाटरशेड परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की जाएं। खिमला में ग्रीन को कंपनी ने वहां के आदीवासीयो और किसानो को गुमराह कर जमीनो की किमतो में असमानता की गई है जिन्हे न्याय दिया जाएं। क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के नाम पर दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा गांवो में गली मोहल्ले और खेत खोद दिए है। जिन्हे सुधारा नही गया है। जिसे सुधारने का काम किया जाएं। वही ग्रीन को कंपनी ने जो भूमियां खरीदी है उनकी रजिस्ट्रीयां उसी हल्के के पटवारी के भाई द्वारा की गई है। जिसकी जांच पटवारी को हटाकर की जाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE