देवास। आज रविवार को देवास जिले के माध्यमिक शिक्षको की रिक्त पदों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में काउंसलिंग की गई। जिला शिक्षा अधिकारी प्रभारी हरि सिंह भारती ने बताया कि यहां पर यूडीटी का चयन किया गया है संभागीय स्तरीय सीनियरिटी के हिसाब से पदों का यहां पर चयन किया जा रहा है। इसमें से अंतर जिले में कई नाम दे दिए गए हैं जिनको क्रम के हिसाब से पोस्ट अलर्ट कर दी जाएगी। कुल 165 माध्यमिक शिक्षक है जिम काउंसलिंग की जा रही है। कई जगह पर अलग-अलग विषय के दो शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।