खरगोन। कसरावद /म.प्र. शासन के निर्देषानुसार जनपद पंचायत कसरावद अंतर्गत 83 ग्राम पंचायतों में ‘‘ स्वच्छता ही सेवा 2024‘‘ अभियान दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष ‘‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता ‘‘नाम दिया गया है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्थान, अत्यधिक कचरा कुड़ा वाला सीटीयू का चयन किया गया है। जिसका अभियान के दौरान साफ सफाई की जायेगी। महिला सभा, ग्रामीण चौपाल, विद्यालयों में स्वच्छता संबंधित निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता, शाला परिसर प्लास्टिक कचरा मुक्त संबंधित गतिविधिया संपन्न कराई जायेगी। सफाई कर्मीयों का स्वास्थ्य परिक्षण, योजनाओं से पात्रता अनुसार लाभांवित किया जायेगा। सभी शासकीय भवनों की साफ सफाई भी की जायेगी। जनपद पंचायत कसरावद से भारतसिंह दसौधी प्रभारी ब्लॉक समन्वय अधिकारी ने बताया कि ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2024‘‘ अंतर्गत स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर अंतर्गत निर्देषानुसार समस्त गतिविधियां संचालित की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, आम ग्रामीणजनों से सहयोग करने की अपील की जाती है।