अनूपपुर। मध्य प्रदेश में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त है। लगातार बुलडोजर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अनूपपुर प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार को अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस कार्रवाई के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, अमरकंटक-नर्मदा मंदिर मार्ग पर अवैध तरीके से दुकानें बनाई गई थी। नगर परिषद अमरकंटक के अधिकारी और कर्मचारी ने कई बार नोटिस जारी कर दुकान खाली करने के निर्देश दिए। लेकिन कब्जाधारी दुकानदारों ने एक न सुनी। ऐसे में आज रविवार को प्रशासन ने अमरकंटक-नर्मदा मंदिर मार्ग पर बनाई गई अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर जमीदोंज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर नगर परिषद अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।