BREAKING NEWS
KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 5:28 pm
NEWS : राज किसान गिरदावरी ऐप के माध्यम से होगा कार्य, अन्नदाता अब खुद कर सकेंगे ये काम, मिली सुविधा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री के द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुसार राज्य सरकार की ओर से किसानों को अब ऐप के माध्यम से स्वयं गिरदावरी करने की सुविधा प्रदान की गई है। 

 गिरदावरी के लिए सर्वप्रथम राज किसान गिरदावरी ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने जनाधार से ऐप को लॉगिन करना है। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। जिसमें वेरिफाइड होने के बाद ऐप लॉगिन हो जाएगा। उसके बाद फसल विवरण जोड़ें पर क्लिक करना है, फिर ऊपर की साइड में जनाधार से जुड़े खसरे का ऑप्शन आएगा एवं दूसरी साइड में खसरा सर्च करने का ऑप्शन रहेगा। उसमें काश्तकार को अपना जिला, तहसील एवं गांव सिलेक्ट करते हुए आगे बढ़ना होगा। इसके पश्चात अपने खेत का खसरा अंकित करते हुए कैलीब्रेट करें पर क्लिक करना होगा। कैलिब्रेट करने के बाद गिरदावरी सीजन एवं फसल सिलेक्ट करते हुए खसरे का एरिया हेक्टेयर में अंकित करना होगा। उसके बाद फसल सिंचित है या असिंचित एवं सिंचाई का स्रोत तथा फलेवर पेड़ है तो उनकी संख्या आदि अंकित करते हुए खेत खसरे में जो फसल बो रखी है उसकी साफ सुथरी फोटो अपलोड करनी होगी। उक्त प्रक्रिया के बाद प्रिंट प्रिव्यू का ऑप्शन दिखेगा, वहां क्लिक करने के बाद सबमिट का ऑप्शन रहेगा। सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने पर काश्तकार की ओर से की गई गिरदावरी सबमिट होते ही पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जाएगी।

एक खेत में एक से अधिक खातेदार होने की स्थिति में किसी भी एक खातेदार की ओर से संपूर्ण खसरे की गिरदावरी करें, एक खसरे में एक से अधिक फसल है तो एक से अधिक फसल की गिरदावरी सबमिट की जाए। जिन काश्तकारों के खेत में किसी भी प्रकार की फसल नहीं है तो भी निल फसल बिना फसल की गिरदावरी सबमिट करें ताकि किसी खसरे की रवि गिरदावरी बकाया नहीं रहे, गिरदावरी सबमिट से पहले भली भांति देख ले की गिरदावरी से संबंधित समस्त विवरण सही है या नहीं, क्योंकि गिरदावरी एक बार सबमिट करने के बाद काश्तकार उसके बारे में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं कर पाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE