कसरावद। आगामी त्यौहार ईद मिलादुन्नबी को लेकर नवागत एसडीएम सत्येंद्र बेरवा एवं थाना प्रभारी मंसाराम रोमड़े द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों की समीक्षा की एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने कहा कि कसरावद शांतिपूर्ण नगर है यह दोनों समुदाय मिलजुल कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाते हैं फिर भी प्रशासनिक अमला अपनी तरफ से मुस्तैद है कहीं कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब ना कर पाए कार्यक्रम में एसडीएम सत्येंद्र बेरवा के साथ थाना प्रभारी मंसाराम रोमेड़े मुस्लिम समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार मौजूद थे।