मंदसौर। ईद उल मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान मंदसौर शहर में यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। दो व चार पहिया वाहनों की आवाजाही परिवर्तित मार्गों से ही होगी।
इस प्रकार रहेगी व्यवस्था-
- जुलूस के दौरान शुक्ला चौक से महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास लक्कड़ पीथा चौराहा है तक के मार्ग पर जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
- महाराणा प्रताप बस स्टैंड से नाहटा चौराहा तक के मुख्य शहर मार्ग को जुलूस के दौरान डायवर्ट किया जाएगा, उक्त मार्ग पर जाने वाले वाहन कंबल केंद्र मार्ग तथा रेलवे स्टेशन मार्ग पर डाइवर्ट किए जाएंगे।
- बीपीएल चौराहा ,गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड , भारत माता चौराहा के मार्ग के वाहनों को जुलूस के दौरान अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जावेगा ।
- प्रतापगढ़ की ओर आने तथा जाने वाली बसें कृपया नयाखेड़ा अथवा राम टेकरी होकर बायपास मार्ग से आवे जावे । 10 नंबर प्रतापगढ़ नाका से वीर सावरकर पुलिया तक के मार्ग को सभी बड़े तथा छोटे वाहनों के लिए प्रतिबंधित रखा जावेगा ।