नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल की पहल पर इंदिरा नगर के रहवासियों द्वारा नामांतरण प्रक्रिया से निजात दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसको नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही वार्ड वासियों को बड़ी सौगात देने की बात कही है।
हाउसिंग बोर्ड के नामांतरण आदेश से ही नगर पालिका में नामांतरण करेगी। नगर पालिका से यह मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता एवं पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल करती आ रही थी, जिसको मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ द्वारा आवेदन पर फाइल चलाकर आदेश तत्काल दिए जाएंगे, जिसको लेकर वार्डवासियों में अपार हर्ष है। दोहरे नामांतरण प्रक्रिया से क्षेत्र की जनता काफी परेशान थी। कई महीनों तक नामांतरण नहीं हो रहे थे। अब नामांतरण होना आसान होगा।