BREAKING NEWS
KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 12:56 pm
BIG NEWS : भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन, सोयाबीन 6000, धान 3100, गेहूं 2700, मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। भारतीय किसान संघ आज 16 सितंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जबलपुर में भी सभी जिला मुख्यालयों पर सोयाबीन 6 हजार रुपए, धान 3100 रुपए, गेहूं 2700 रुपए, मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें जिले भर के किसान शामिल होंगे। भारतीय किसान संघ के बैनर तले मांगों व समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


किसानों ने मांग की है कि अब की बार सोयाबीन की जो खरीदी हो वह 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो, हालांकि सरकार ने समर्थन मूल्य 4892 प्रति क्विंटल पर सोयाबीन खरीदने की घोषणा की है। लेकिन किसानों का कहना है कि इस मूल्य पर लागत भी नहीं निकल पा रही है, इसलिए 6000 रूपए प्रति क्विंटल पर सोयाबीन खरीदी जाए, नहीं तो मजबूर होकर किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा।


वादा किया था वादा निभाओ
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने मोदी की गारंटी के नाम पर किसानों को धान की 3100 रुपए व गेहूं की 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करने की घोषणा की थी। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। जबकि छत्तीसगढ़ व उड़ीसा में भाजपा सरकार धान व गेहूं पर बोनस देकर 3100 में धान, 2700 में गेहूं खरीद रही है। मध्यप्रदेश के किसान भी बोनस की मांग की जा रही है।


भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, कोषाध्यक्ष विजय गोंटियां, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, पुखराज सिंह चंदेल, आलोक पटेल, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, सह मंत्री सुनील पटेल, तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, जितेंद्र पटेल, बीरेंद्र पटेल, वीरेंद्र साहू, रीतेश पटेल, धर्म पटेल, रामकृष्ण सोनी, गणेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, मंत्री अवि जैन, प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा, मनीष पटेल, मनीष पचौरी, सुरेश पटेल, सचिन जैन, रीतेश पचौरी सहित सैकड़ों किसान शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE