खरगोन। शहर की आनंद नगर स्थित कपास मंडी में सोमवार से सफेद सोने याने कपास नीलामी का मुहुर्त हुआ। लगातार हो रही बारिश के बीच बम्पर आवक रही। यहां नीलामी के लिए 585 वाहन एवं 75 बैलगाडिय़ां कपास लेकर आई। मुहूर्त समय में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, व एसडीएम भास्कर गाचले ने कपास का पूजन किया। मुहूर्त भाव 7405 रुपये में पहली गाड़ी बिकी। हालांकि इसके बाद गिरते चले गए दामो के कारण किसानों ने भावो को लेकर असन्तुष्टि जताई। विधायक पाटीदार ने बताया इस साल बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। आज मुहूर्त में ही बम्पर आवक हुई है। किसानों को भाव भी अच्छे मिलेंगे। व्यापारियो ने कहा फ़िलहाल कपास में नमी आ रही है। आगे धूप खिलने से सूखा कपास आने के साथ आवक भी बढ़ेगी और भाव भी बढ़ेंगे।