BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश में देरी से चिंतित किसानों के लिए.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम,.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     KHABAR : नरवर किले से 16वीं शताब्दी की तोप चोरी,.. <<     KHABAR : जनसमस्या निवारण शिविर की शिकायत पर.. <<     KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 5:32 pm
KHABAR : पैरालंपिक में पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान, रुबीना फ्रांसिस ने शूटिंग में लहराया परचम, जबलपुर में विजेता बेटी का भव्य स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर की दिव्यांग बेटी रुबीना फ्रांसिस ने साबित कर दिया है कि अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो फिर अड़चने जितनी भी हो वह मायने नहीं रखती। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल एच 1 इवेंट में कांस्य पदक जीतकर रुबीना फ्रांसिस ने पूरे देश का नाम बढ़ाया है। पेरिस में खेली गई पैरालंपिक-2024 की निशानेबाजी में शनिवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा।


रूबीना ने देश के लिए एक कांस्य पदक निशानेबाजी में जीतकर विश्व में देश का मान बढ़ाया। रुबीना फ्रांसिस के शहर आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं विधायक अशोक रोहाणी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और लोगों ने रुबीना फ्रांसिस का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उसे संप्रेम भेंट दिया। इसके बाद रुबीना फ्रांसिस का काफिला आगे बढ़ा तो पूरे रास्ते जश्न देखा गया। रुबीना फ्रांसिस के घर यानी की गौर पहुंचते ही वहां पर भी कई जनप्रतिनिधि और लोगों ने रुबीना का जोरदार स्वागत किया।


कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में खेल चुकी हैं रुबीना 
पेरिस में आयोजित पैरालिंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले 25 साल की रूबीना कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में खेल चुकी हैं और आयकर विभाग में निरीक्षक पद पर नियुक्त हुई हैं। अपनी दिव्यांगता को रूबीना ने कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। यही कारण है कि रुबीना मजह 25 साल की उम्र में देश की सबसे सफल दिव्यांग निशानेबाज बन गई है।


मुफ्लिसी और दिव्यांगता को एक साथ मात 
जबलपुर की रहने वाली 25 साल की अंतरराष्ट्रीय पैरा निशानेबाज रुबीना ने जन्म के साथ एक साथ दो दो चुनौतियां थी। शारीरिक रूप से दिव्यांग रुबीना का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ। लिहाज़ा रुबीना के लिए यहां तक का सफर इतना आसान नहीं रहा। इसके बावजूद रुबीना के माता पिता ने हार नहीं मानी, जितना हो सका रुबीना का इलाज करवाया। पेशे से मैकेनिक रुबीना के पिता ने न केवल रुबीना को अपने पैरों पर खड़े किया बल्कि इस लायक बनाया कि आज वह अपने पैरों पर खड़े होकर दुनिया को जवाब दे सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE