कंजार्डा। खुले में जल के जानवर विचरण कर रहे हैं। वहीं जिम्मेदार मौन धारण किए हुए है। गांव के मध्य बहते नाले में काफी लंबे समय से जल का जीव मगरमच्छ विचरण कर रहा है जब से लोगों ने इसे देखा है तब से लोग पानी के पास ही नहीं जा रहे हैं। कई बार लोगों ने नाले के किनारे। इसे पानी में देखा है। इस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस के बाद भी जिम्मेदार मोन धारण किए हुए बैठा है। वन विभाग किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। जिला वन विभाग अधिकारी इस ओर ध्यान दें।