चित्तौड़गढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दहेज विरोधी इकाई का चिन्तन शिविर चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित बिरला मंगल निकेतन में रखा गया। सर्वप्रथम वीर वीरांगना को पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप सिंह महरौली राष्ट्रीय अध्यक्ष दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ, धर्मगुरु वृंदावन के कथा वाचक महाराज कौशल किशोर जी अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार, सूरेश सिंह सोनगरा, विशिष्ट अतिथि जयपूर जज रेखा राठौड, जौहर स्मृति संस्थान की उपाध्यक्ष निर्मला कंवर राठौड़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह सुवावा, अध्यक्ष दिलीप सिंह भाटी कोर कमेटी के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह जाडली, भीलवाडा जिला अध्यक्ष मन्जू बाईसा पूरी टीम, अध्यक्ष निर्मला बाईसा पूरी टीम, देवि सिंह गुलाब पूरा से महेन्द्र सिंह जामोला, मंगल सिंह, जिला अध्यक्ष माया बाईसा, सहित कई अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ने उद्बोधन में कहा कि राजपूत समाज किस दिशा में जा रहा है क्षत्रिय समाज दशा और दिशा पर चिंतन करते हुए विभिन्न कप्रथाओं पर विचार किया। पदाधिकारीयों ने दहेज विरोधी दिखावा करने, फिजुल खर्च कम किया जाएं, बहुत ही सराहनीय विचार रखे। शादी ब्याह में कम खर्च में केसे शादी की जाए। कैसे अपने बच्चों को संस्कारवान व शिक्षा, दीक्षा देकर आगे बढ़ाया जाए। सभी जिलों के पदाधिकारीयों को मोमेंटो ऊपरना ओढ़ा कर सम्मान किया। मेहमानों का मेवाड़ संभाग अध्यक्ष गोविंद कवंर, सरिता कंवर, गोटू सिंह, अरविंद सिंह ने स्वागत किया। भामाशाह अरविंद सिंह ने 11हजार चिन्तन शिविर में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह धरोल, जिला अध्यक्ष बाबू सिंह भाटी,मेवाड़ संभाग गोविंद कवंर ने आभार व्यक्त किया।