चित्तौड़गढ़। दिगंबर जैन समाज के 10 लक्षण धर्म महापर्व पर्युषण का मंगलवार को समापन होगा। समाज के अध्यक्ष पारस मल सोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज पर्व के 9 वे दिन उत्तम आंकिंचन धर्म पर पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का प्रवचन पूजा आदि होंगे तथा मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रातः कीर्ति स्तंभ दिगंबर जैन भगवान मल्लिनाथ मंदिर से जल यात्रा निकलेगी जो किले के कुंड पर जल भरकर वापस मंदिर में पहुंचकर जल अभिषेक होगा। वहीं इसके पश्चात कुम्भा नगर भगवान श्री जी मंदिर की जल यात्रा एवं पश्चात शास्त्री नगर मंदिर जी से जल यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य जल यात्रा दोपहर करीब 2 बजे ढूंचा बाजार स्थित दिगंबर जैन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकाली जाएगी। जो ढूँचा बाजार, चंदनपुरा, पुराना कपड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए सदर बाजार, गोलप्याऊ चौराया होते हुए नेहरू बाजार से गंभीरी नदी एनिकट पर पहुंचकर वहां नंदीश्वर भगवान की पूजा अर्चना करके वापस 5 बजे से पहले ढुंचा बाजार स्थित मंदिर जी में वापस आ जाएगी। फिर श्री जी के कलश होंगे एवं सामूहिक क्षमा याचना का कार्यक्रम भी रखा गया है।