चित्तौड़गढ़। राशमी उपखण्ड के आरणी ग्राम में तीन दिवसीय झातला मातेश्वरी दशहरा मेला 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। मेला आयोजन को लेकर सोमवार ग्राम पंचायत पर मीटिंग रखी गई जिसमें मेला की रूप रेखा तैयार की गई तथा मेले की तैयारिया प्रारंभ कर दी गई। मेले की मीटिंग में सभी की सहमति से राधिका आइसक्रीम के निदेशक मुकेश जाट गोपाल पूरा को मेला अध्यक्ष व मेला संयोजक एडवोकेट राकेश नुवाल को बनाया गया।
इस तीन दिवसीय मेले में खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी, वालीवाल, घोड़ा दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण दहन सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे। मेला ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से लगाया जायेगा। मीटिंग के दौरान सरपंच मनीष खटीक, वरिष्ठ प्रिंसिपल हरिशंकर व्यास, रामकिशन व्यास,रमेश जाट (राजकोट ) मुकेश खटीक भेरूलाल जाट, रोशन जाट,भरत आचार्य, जीवन गिरी,गणपत रेगर, दीनबंधु जाट फतह शंकर व्यास सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।