मन्दसौर। शहर में ईद मिलाद नबी के जुलूस के दौरान बस स्टैंड पर हुए घटनाक्रम को लेकर विधायक विपिन जैन ने सर्व समाज से शांति की अपील की। इसके साथ ही विधायक जैन ने उक्त घटनाक्रम को लेकर रतलाम डीआईजी मनोज सिंह से चर्चा की और पूरे घटनाक्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित जांच के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रतिदिन की तरह गणेश पांडालों में गणेशजी की आरती बिना विघ्न के सम्पन्न हो ऐसी मांग की। आगामी त्योहारों पर पुलिस प्रशासन से इस प्रकार के घटनाक्रमों में सख्ती बरतने के साथ ही आमजन को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। विधायक विपिन जैन ने आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी त्यौहार मनाने की अपील की।