चित्तौड़गढ़। विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रान्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भोई खेड़ा मार्ग स्थित बाउमावि गोलवलकर नगर में सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्या ललिता राठौड़ ने बताया कि खेलकूद प्रतियेगिता के सम्पन्न समारोह में बालिकाओं ने खो-खो प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन थे। अध्यक्षता विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने वहीं विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र से उद्यमी शुभम न्याति थे।
प्रतियेगिता में तरूण वर्ग में उदयपुर एवं किशोर, बाल वर्ग में अजमेर जिले की टीम उपविजेता रही। इस तरह किशोर व बाल वर्ग में झालावाड़ जिले की टीम विजयी घोषित की गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने खेलों का अपने जीवन में अपना महत्व बताते हुए खिलाड़ी बहनों का मार्गदर्शन करते हुए उत्साहवर्धन किया।
विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने विद्या भारती के विद्यालय द्वारा प्रदत्त संस्कारों की प्रशंसा करते हुए खेलों को प्रोत्साहन देने लिए यथा संभव सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला सचिव लादूराम सिरवी, नारायण गमेती, ज्ञान मेहता, डॉ. धर्मनारायण भारद्वाज, जगदीश टेलर, प्रो. सुशीला लड्ढा, वंदना वजीरानी, कुंतल तोषनीवाल, सीमा मेहता, प्रेमलता, विजय मलकानी, कैलाशचन्द्र लोठ, पार्षद बालकिशन भोई, पार्षद रेशमा कहार के साथ ही विद्यालय के शिक्षक, बालिकाओं के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।