चित्तौड़गढ़। बालाजी व्यायामशाला के कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि अण्डर 14 डूंगला तहसील के नीमगांव व अण्डर 19 व 17 गंगरार तहसील के उण्डवा गांव में आयोजित हुई प्रतियोगिता में बालाजी व्यायाम शाला के पहलवानों ने पदक जीते। 19 वर्ष ग्रीक रोमन में रणवीरसिंह राठौड़ 55 किग्रा प्रथम, देवेन्द्र सिंह राठौड़ 63 किग्रा प्रथम, राजू पहलवान 72 किग्रा प्रथम, कनिष्क प्रतापसिंह द्वितीय, 19 वर्ष फ्री स्टाइल में 57 किग्रा हंसराज गाडरी प्रथम, 61 किग्राम सुनील भील प्रथम, 92 किग्रा शुभम साहू प्रथम, 125 किग्रा कुलदीप सिंह तंवर प्रथम रहे। अण्डर 14 में कृष्णा सोनी 35 किग्रा द्वितीय तरूण राव 52 किग्रा द्वितीय, कार्तिक गाछा 44 किग्रा तृतीय, गिरवर सिंह 48 किग्रा द्वितीय रहे।
अध्यक्ष कैलाश आगाल के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। विशिष्ठ अतिथि के रूप में व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज भंडारी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बसंतीलाल पंचोली उपस्थित रहे।
बालाजी व्यायामशाला संचालक कमलेश गुर्जर ने बताया कि बालाजी व्यायामशाला कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान बागलेश्वर महादेव के परिसर में अतिथियों द्वारा विजेता पहलवानों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने समस्त खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कम सुविधाओं एवं संसाधनों के चलते भी पहलवानों के साथ-साथ व्यायामशाला संचालक के परिश्रम की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्ष विनोद खटीक, विजय गांछा, जगपालसिंह राणावत, शिव सोनी, योगेन्द्र पालसिंह, विजय माली, नारायण शर्मा, आलोक सिंह राठौड़, दशरथ सनाढ्य, नाहर सिंह, अनिल मौड़, किशन पुरी गोस्वामी, पंकज भंडारी, योगेश पाराशर, किशन गुर्जर, भूपेन्द्रसिंह पंवार, राजकुमार गांछा, मनोहर लौहार, अभय सिंह चौहान, राहुल गुर्जर, देवीसिंह भाटी, रामनिवासी गुर्जर, प्रदीप माली, दीपक प्रजापत, देवीलाल पाल, रवि वैष्णव आदि उपस्थित थे।