BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश में देरी से चिंतित किसानों के लिए.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम,.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     KHABAR : नरवर किले से 16वीं शताब्दी की तोप चोरी,.. <<     KHABAR : जनसमस्या निवारण शिविर की शिकायत पर.. <<     KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 7:13 pm
REPORT : गणेश विसर्जन को लेकर नपा की तैयारी, शहर में 2 स्थानों पर होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन, 6 स्थानों पर बनाये गये प्रतिमा संग्रहण केन्द्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन हेतु नपाध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं सीएमओ महेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में दलों का गठन कर तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव हेतु बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु जाजूसागर बांध के अतिरिक्त नीमच शहर में 2 स्थानों पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन की व्यवस्था रहेगी। वहीं भक्तों के घरों व संस्‍थानों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु शहर में 6 स्थानों पर प्रतिमा संग्रहण केन्द्र बनाये गये है, जहां तैनात नपा कर्मचारी भक्तों से प्रतिमा प्राप्त कर नपा के वाहन द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन वाले स्थान पर पहुंचाकर प्रतिमा का विधिवत विसर्जन करवायेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका नीमच के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि नगरपालिका नीमच द्वारा गणपतिजी की बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु संजीवनी कॉलोनी तालाब व शिवघाट के यहां तथा जाजूसागर बांध पर व्यवस्था की गई है एवं नीमच शहर में छोटी गणेश प्रतिमाओं हेतु पीपली चौक नीमच सिटी, नीमच सिटी मठ के पास, भारतमाता चौराहा (फोरजीरो), राजा टोडरमल चौराहा हुड़को (बंसल चौराहा), पाटीदार छात्रावास ग्वालटोली व गणेश मंदिर, स्टेशन रोड पर संग्रहण केन्द्र बनाये गये हैं, जहां नपा कर्मचारी भक्तों से मूर्ति प्राप्त कर विसर्जन स्थल पहुचाएंगे। शर्मा ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर 17 व 18 सितम्बर तथा गणेश प्रतिमा संग्रहण केन्द्र पर नपा कर्मचारी 17 सितम्बर मंगलवार को तैनात रहेंगे।
शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे गणेश प्रतिमाओं को पानी में स्वयं विसर्जन करने के बजाये पूजा-अर्चना पश्चात् नपा कर्मचारियों के हाथो ही प्रतिमा का विसर्जन कराये ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE