नीमच। भारत सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता सम्बंधी विभिन्न गतिविधियों के साथ किया जावेगा ।
स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम का शुभारंभ 17 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10 बजे नगर पालिका कार्यालय नीमच पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा, न.पा. उपाध्यक्ष रंजना-करणसिंह परमाल, मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, न.पा. के समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में होगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, न.पा. स्टाफ सहित सभी उपस्थित गणमान्यजन सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे व नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका के मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने समस्त जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिकों से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया।