निंबाहेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पूरे वर्ष में सबसे प्रमुख अभियान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा स्वच्छता अभियान। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर बस स्टैंड निंबाहेड़ा पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, अधिशाषि अधिकारी नगर पालिका निम्बाहेड़ा अभिषेक शर्मा, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय आगार व वर्तमान अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्यजनो व नगर पालिका कर्मचारियों ने भाग लिया।