खाचरौद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को खाचरोद में जनपद पंचायत और नगर पालिका के द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़े का भी आयोजन हुआ। इस आयोजन में सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्य क्रम प्रारंभ, इस दौरान पूर्ण हुए प्रधानमंत्री आवास के मकान में हितकारी का गृह प्रवेश करवाया गया और वर्तमान में स्वीकृत हुए आवासों का नगर पालिका और जनपद के द्वारा स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए जल्दी ही मकान बनाने का आग्रह किया गया।