BREAKING NEWS
NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 7:58 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने हिमांशु चंद्रा पहुंचे रतनगढ़, एनआरसी का निरीक्षण कर भर्ती माताओं से की चर्चा, आवश्यक जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने बुधवार को जिले के रतनगढ़ में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर, इस केंद्र में भर्ती सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों की जानकारी ली। उन्‍होंने एन.आर.सी. में भर्ती बच्‍चों की माताओं से चर्चा कर, बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में हो रहे सुधार, मिलने वाली मजदुरी की राशि एवं भोजन की व्‍यवस्‍था तथा रात्रि में रूकने की व्‍यवस्‍था आदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली। निरीक्षण दौरान एन.आर.सी. रतनगढ़ में 14 बच्‍चें भर्ती होकर, उपचारत पाए गए। दो बच्‍चों को बुधवार को सुबह ही डिस्‍चार्ज किया गया है। एन.आर.सी. में कलेक्‍टर के निर्देशों के बाद निर्धारित 10 सीटों से अधिक बच्‍चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भर्ती करवाया जा रहा हैं। कलेक्‍टर ने एन.आर.सी. संचालन एवं व्‍यवस्‍थाओं की सराहना की। इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, एस.डी.एम. राजेश शाह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ताराचंद मेहरा, बी.एम.ओ. डॉ. राजेश मीणा एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE