BREAKING NEWS
NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 8:03 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने किया डीकेन में छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, सभी सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने बुधवार को अपने जावद क्षेत्र के भ्रमण दौरान डीकेन में आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित 50 सीटर सीनियर बालक छात्रावास डीकेन का आकस्मिक निरीक्षण कर, उपलब्‍ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्‍होंने छात्रावास में स्‍वीकृत सीटें, दर्ज विद्यार्थी एवं रिक्‍त सीटों के बारे में जानकारी ली। बताया गया, कि छात्रावास में वर्तमान में 29 विद्यार्थी प्रवेशरत है। शेष सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। इस पर कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि अभिभावकों, पालकों को प्रेरित कर, शेष सीटों पर भी विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाए।

कलेक्‍टर ने नगर परिषद डीकेन द्वारा 10.40 लाख की लागत से विकसित किए जा रहे अमृत 2.0 हरित क्षेत्र विकास (गार्डन) का भी निरीक्षण किया और गार्डन में हुए विभिन्‍न कार्यों का अवलोकन किया। उन्‍होंने गार्डन में शेष लाईटिंग कार्य, विद्युत पोलके कार्य एवं शेष अन्‍य कार्य एक माह में पुरा करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, एस.डी.एम. जावद राजेश शाह, सी.एम.ओ. प्रमिला ठाकुरएवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE